संजीव सिंह परिहार बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लोगों ने दी बधाई

राहुल गांधी विचारमंच कोर कमेटी द्वारा संजीव सिंह परिहार  को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है अध्यक्ष बनाए जाने पर  युवाओ में हर्ष का माहौल है। संजीव सिंह परिहार सहित उनके परिचितों व मित्रों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कोचे जी एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश राजौरिया जी का आभार व्यक्त किया


राहुल गांधी विचार मंच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की इकाई है। जिसके माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा को प्रचार प्रसार कर जनजन तक युवाओं के द्वारा पहुंचाने का कार्य किया जाता है । नियुक्ति पत्र में यह आशा की है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विचारधाराओं को जनता तक पहुंचाने के लिए संजीव सिंह परिहार को प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया है धर्मेन्द्र सिंह महेन्द्र साहू संजय मीना विनय राय सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकानाएं दी है